फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा नेता रामबीर भट्टी को फिर मिली धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, गृहमंत्री को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामवीर भट्टी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें पाकिस्तान के नंबर से फोन आया और उनके साथ उनके बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। भट्टी ने इस मामले की विस्तार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शिकायत दी है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भट्टी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि 26 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर सुबह 11:44 बजे पाकिस्तान के एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने पहले उन्हें गालियां दी और बेटे का नाम लेते हुए कहा कि दोनों भाजपा की राजनीति छोड़ दो, नहीं तो वह जान से मार देगा। भट्टी ने शिकायत में लिखा है कि जब उन्होंने पूछा कि कौन बोल रहा है तो फोन करने वाले ने कहा कि वह सदर थाने से बात कर रहा है। भट्टी ने शिकायत में पुरानी मिली धमकियों की भी जानकारी दी है। बताया है कि 18 जुलाई को भी उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक पाकिस्तानी नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान भी 25 मई को दो मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने उनके घर पर पत्थर मार शीशे तोड़ दिए थे और धमकी भरा एक पत्र फेंककर गए थे। भट्टी ने लिखा है कि मोहाली जिला के एक गांव में उनका ईंट-भट्टे का व्यापार है। वहां पर भी दो नकाबपोश व्यक्ति आए थे और जान से मारने की धमकी देकर गए थे। किसान आंदोलन के दौरान भी उन्हें कई बार धमकी भरे पत्र आते रहे और उनकी गाड़ी पर भी एक बार टक्कर मारने की कोशिश की गई।

तीन-चार साल से मिल रही धमकी, भट्टी बोले- हो सकता है बड़ा षड्यंत्र
भट्टी ने कहा कि तीन-चार साल से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने संदेह जताया कि इसके पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र हो सकता है क्योंकि वह पिछले कई वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हैं और आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक भी हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को इस पूरे मामले की जांच करने के साथ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पत्र की एक कॉपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासन गुलाबचंद कटारिया और डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें