मॉडर्न कांप्लेक्स की एक युवती ने अपने जीजा के भाई पर दुराचार का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि जीजा का भाई तीन साल से उसे डरा धमकाकर उससे रेप कर रहा था।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का यह भी आरोप है उसके जीजा ने अपने भाई का साथ दिया। तीन महीने पहले उसके जीजा ने अपने भाई के साथ मिलकर उसका गर्भपात करवाया था। जीजा का भाई उसे धमकी देता था कि अगर वह कुछ बोली तो वह अपने भाई को उसकी बहन से अलग करवा देगा।
वहीं पुलिस ने आरोपी जमुनैम खान और उसके भाई मुकरैम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जमुनैम खान ऑटो चलाता है। वहीं बताया जा रहा है कि जीजा मुकरैम खान ने भी युवती की बहन को छोड़ दिया है, जिसका केस अभी वुमन सेल में चल रहा है।
नाबालिग को हवस का शिकार बनाया
सेक्टर-26 के थाने में बुधवार को नाबालिग से रेप का मामला सामने आया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार नाबालिग मनीमाजरा, चंडीगढ़ निवासी है। वह सेक्टर-28 स्थित कोठियों में सफाई का काम करती है। सोमवार को वह सफाई करने गई। लेकिन देर रात घर लौटकर नहीं आई। बाद में उसके भाई ने सेक्टर-26 थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार नाबालिग को बहका-फुसलाकर लेकर जाने वाला उसके परिवार का परिचित कॉलोनी नंबर-चार का निवासी आलम है। दरअसल, सोमवार को घर लौटते समय आरोपी आलम नाबालिग को झांसा देकर मनीमाजरा के एक कमरे में लेकर गया।
इसके बाद उसने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। सेक्टर-26 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने बताया कि आरोपी को मोबाइल ट्रैप के आधार पर गिरफ्तार किया गया। मोबाइल ट्रैप के बाद आरोपी की लोकेशन मनीमाजारा आई।
इसके बाद उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कराया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल के बाद रेप करने की पुष्टि की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं उसके कमरे से ही पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया।