फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने में आप भी दे सकते हैं साथ, वालंटियर के लिए डीसी ने मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यदि आप कोरोना को हराने की लड़ाई में प्रशासन को सहयोग देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना से लड़ाई में मदद के लिए वालंटियर के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

सेवा कार्य में फिट बैठने के बाद ही प्रशासन वालंटियर को समाजसेवा के कार्य के लिए तैयार करेगा। चुने गए वालंटियर को प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कार्य करना होगा। इस समय पूरा देश कोरोना को हराने की जंग में जुटा है। केंद्र सहित राज्य सरकारें और अधिकारी अपने-अपने स्तर पर बेहतर कार्य योजना बना रहे हैं। इसको क्रियान्वित किया जा रहा है। देश को बचाने के लिए इस लड़ाई में लोगों को जोड़ने के लिए डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने एक पहल की है।
प्रशासन के कार्यों में वालंटियर के रूप में मदद करने के लिए डीसी ने आवेदन मांगे हैं। इसमें समाजसेवी संस्थाएं या व्यक्तिगत रूप में आवेदन किया जा सकता है। यदि आवनेदनकर्ता सभी जांचों में उपयुक्त पाया जाएगा तो उसको प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कोरोना की लड़ाई लड़ने में कार्य करना होगा।
विज्ञापन

आवेदन के लिए ई-मेल आईडी
कोरोना को हराने के लिए डीसी ऑफिस की ओर से तीन ई-मेल आईडी जारी की गई हैं। इनमें एसडीएम सेंट्रल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आवेदक sdmc.cdg@gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एसडीएम ईस्ट के अंतर्गत आने वाले आवेदक sdm.east@yahoo.com और एसडीएम साउथ के अंतर्गत आने वाले sdmsouth42@gmail.com पर अपना ब्योरा ई-मेल कर सकते हैं।
कार्य में ढिलाई पर हो जाएंगे बाहर
चुने गए वालंटियर को प्रशासनिक अधिकारियों और चंडीगढ़ पुलिस की देखरेख में कार्य करना होगा। इनके लिए प्रशासन की ओर से कार्य योजना बनाई जाएगी और निर्देश जारी किए जाएंगे। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि यदि कार्य में किसी प्रकार ढिलाई बरती जाती है तो उसे तत्काल प्रभाव से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें