टीम इंडिया के विस्फोटक क्रिकेटर युवराज के पिता योगराज सिंह ने आखिरकार वो बोल ही दिया, जो वे पहले से कहते आ रहे हैं।
पंचकूला के सेक्टर-15 के हॉलमार्क स्कूल में मल्टीगेम कोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में योगराज सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
उन्होंने अपने बेटे क्रिकेटर युवराज सिंह की प्रैक्टिस के बारे में स्टूडेंट्स से बात की। उन्होंने कहा कि किसी पिता के लिए इससे ज्यादा गर्व की बात क्या हो सकती है कि उसका बेटा कैंसर जैसी बीमारी से लड़कर फिर मैदान में क्रिकेट खेल रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ अभिभावकों को भी उनकी सोच को अपनाना चाहिए, ताकि जेनरेशन गैप नहीं रहे।