फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज के लिए सेरेना जैसी बहू ढूंढ़ रहे हैं उनके पिता

Thu, 08 Jan 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी के बारे में पहली बार पिता योगराज सिंह ने बात करते हुए अपने दिल की बात शेयर की। योगराज सिंह ने बताया कि मैं भी युवराज की शादी के सपने देख रहा हूं। मेरा दिल भी बेटे की शादी में नाचने को मचल रहा है, लेकिन मेरी इच्छा है कि जिस भी लड़की से युवराज की शादी हो, वह टेनिस स्टार सेरेना विलियम की तरह एक्टिव होनी चाहिए।
विज्ञापन


यह बात बुधवार को माई ड्रीम अकेडमी में पत्रकारों से रूबरू होते हुए क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि युवराज की मां की सोच इस मामले में उनसे जरा हटकर है। वह बिल्कुल पंजाबी स्टाइल में बहू चाहती हैं।

योगराज ने बताया कि मैंने अपने फिल्मी कॅरियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन कभी भी किसी का दिल नहीं दुखाया। वहीं जिस तरह का मैं डांसर हूं। आज की लड़कियां भी वैसा डांस नहीं कर सकती है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे के काम से जलो नहीं, बल्कि प्रशंसा करो

उन्होंने बताया कि अपनी जिंदगी में 100 के करीब फिल्मों में बतौर एक कलाकार से लेकर अभिनेता तक की सभी भूमिकाएं अदा की हैं। अपने पागलपन की हद तक मेहनत करके एक अच्छा कलाकार बनने की कोशिश की है।

उन्होंने बताया कि शुरू से लेकर आज तक पंजाबी सिनेमा की यह बदकिस्मती रही है कि पंजाबी सिनेमा कलाकार एक दूसरे की प्रशंसा करने की बजाए जैलिसी की भावना रखते हैं। इससे हमेशा उनका खुद का ही नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि मैने अपने गुरु मुस्तफा कुरैशी से यह बात सीखी है कि कभी भी किसी की बुराई न करो, हो सके तो उनके अभिनय की प्रशंसा जरूर करो, जिसका वह हकदार है। उन्होंने कहा कि जो इंसान समाज, संस्था व औरत की इज्जत नहीं करता है, वह कभी तरक्की नहीं कर सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें