फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हां जी किधर? आइए आपको कहीं ड्रॉप कर देते हैं, कहां जाना है?

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी2 मार्केट जो दिनभर अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जानी जाती है, रात ढलते ही एक अनियंत्रित और असुरक्षित अड्डे में तब्दील हो जाती है। यह इलाका रातभर इतना गुलजार रहता है कि इसे देखकर यकीन नहीं होता कि यहां कभी सूरज ढलता भी है। रात के सन्नाटे में यह मार्केट गेड़ियां मारने वाले मनचलों और असामाजिक तत्वों का केंद्र बन जाता है। हां जी किधर? आइए आपको कहीं ड्रॉप कर देते हैं, कहां जाना है? यह सब यहां शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

यहां लक्जरी गाड़ियों में सवार लड़के-लड़कियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस रौनक के पीछे छेड़छाड़, असुरक्षा और खुलेआम वेश्यावृत्ति का काला कारोबार चलता है। इस पर पुलिस या प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं दिखता। इस मार्केट का महिला संवाददाता ने अपने दोस्त के साथ रात तीन से चार बजे के बीच पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सुरक्षा सवाल करते कई दृश्य सामने आए। संवाददाता और उसके दोस्त ने पूरे पकड़े पहने हुए थे। सिर टोपी से ढका हुआ था। इसके बाद भी असहज करने वाला सच सामने आया। संवाददाता ने 3.09 बजे वीडियो बनाई है। संवाद

फॉलो करना और आपत्तिजनक टिप्पणियां (रात 3:42 बजे)
- पीछा करना : जैसे ही दोनों पैदल 3बी2 मार्केट के रास्ते पर आगे बढ़ीं, एक सफेद रंग की गाड़ी गुजरी और उन्हें देखकर कुछ आगे जाकर रुक गई। जब दोनों ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया, तो वे अपनी गाड़ी धीरे-धीरे उनके साथ चलाने लगे। जब उन्हें लगा कि दोनों लड़कियां रुचि नहीं ले रहीं, तो उन्होंने गाड़ी आगे पार्किंग में लगा दी।
विज्ञापन

- डिप्पर और कमेंट : दोनों लोग जैसे ही पार्किंग की तरफ मुड़ी तो सामने से एक काले रंग की गाड़ी सामने आई। चालक ने देखते ही डिप्पर मारा। उस गाड़ी ने इस रास्ते से बाहर निकलना था, लेकिन वे पीछे मुड़ गए और गोल-गोल चक्कर लगाने लगे।
- अश्लील टिप्पणी : इतने में एक और गाड़ी पास आई। उसमें बैठे एक लड़के ने अश्लील टिप्पणी की, वॉव यार। तुरंत पीछे खड़ी एक गाड़ी से एक और कमेंट आया- हां जी किधर?
- जबरन लिफ्ट देने की कोशिश : जब दोनों अपनी स्कूटी की ओर बढ़ने लगीं, तो आगे खड़ी काली गाड़ी में बैठे लड़कों ने धीरे-धीरे गाड़ी चलानी शुरू की और पूछा, आइए हम आपको कहीं ड्रॉप कर देते हैं, कहां जाना है? संवाददाता ने कहा कि हमारे पास व्हीकल है। इसके बाद वह आगे बढ़ गई। हालात असुरक्षित लगने लगे, इसके बाद वहां से तुरंत निकलना ही बेहतर समझा।
वेश्यावृत्ति पर कोई रोक नहीं
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि जब वह मार्केट पहुंचे थे, तो वहां कई ऐसी लड़कियां और ट्रांसजेंडर्स खुलेआम घूम रहे थे, जो महंगे वाहनों में बैठे लड़कों को देखकर मुस्कुरा रहे थे। हैरानी की बात यह है कि सर्दी के मौसम में भी वे शॉर्ट कपड़ों में घूमते दिखे। यह दृश्य साफ संकेत देता है कि इस मार्केट में रात के अंधेरे में वेश्यावृत्ति का धंधा बेरोकटोक चल रहा है। पुलिस वहां पार्किंग में मौजूद थी, जो आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी लेकिन इन मनचलों को इसका कोई डर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें