वर्ष 2015 में सरकारी कर्मचारियों को बहुत सारे सार्वजनिक और वैकल्पिक अवकाश मिलने जा रहे हैं। पढ़िए सूची। हरियाणा सरकार ने अपने कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। विभिन्न प्रतिष्ठित विभूतियों के जन्म दिवसों, पुण्य-तिथियों और त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इनमें 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस, 3 फरवरी- गुरू रविदास जयंती, 17 फरवरी- महाशिवरात्रि, 6 मार्च- होली, 23 मार्च - भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव शहीदी दिवस, 2 अप्रैल - महावीर जयंती, 14 अप्रैल- वैशाखी और डा. बीआर अंबेडकर जयंती, 20 अप्रैल - भगवान परशुराम जयंती, 20 मई - महाराणा प्रताप जयंती, 2 जून- संत कबीर जयंती, 17 अगस्त - तीज, 23 सितंबर- हरियाणा शहीदी दिवस, 25 सितंबर- ईद-उल-फितर, 2 अक्तूबर- महात्मा गांधी जयंती, 13 अक्तूबर - महाराजा अग्रसेन जयंती, 22 अक्तूबर- दशहरा, 27 अक्तूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती, 11 नवंबर - दीवाली, 12 नवंबर - विश्वकर्मा दिवस, 25 नवंबर- गुरु नानक देवजयंती, 25 दिसंबर- क्रिसमस और 26 दिसंबर- शहीद उद्यम सिंह जन्मदिवस शामिल है।
पर्व जो शनिवार और रविवार को आ रहे हैं
जो त्यौहार और अवसर सार्वजनिक अवकाश की तिथियों में आ रहे हैं, उनमें 24 जनवरी - सर छोटू राम जयंती व बसंत पंचमी, 14 फरवरी - महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, 28 मार्च - राम नवमी, 18 जुलाई - ईद-उल-फितर, 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस, 5 सितंबर - जन्माष्टमी और 1 नवंबर- हरियाणा दिवस शामिल है।
हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना अनुसार सभी शनिवारों व रविवारों को भी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
यह हैं वैकल्पिक अवकाश
कर्मचारियों को जिन वैकल्पिक अवकाश में से कोई दो अवकाश लेने की अनुमति होगी, उनमें 4 जनवरी- ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उल-नबी, 3 अप्रैल - गुड फ्राइडे, 4 मई - बुद्घ पूर्णिमा, 22 मई- गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस, 31 जुलाई - शहीद उद्यम सिंह शहीदी दिवस, 29 अगस्त - रक्षाबंधन, 24 अक्तूबर - मुहर्रम, 30 अक्तूबर - करवा चौथ 12 नवंबर - गोवर्धन पूजा और 24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस शामिल है।