फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता ने बनाई बॉलीवुड और मुंबई से दूरी, वजह बेहद खास

Fri, 22 Apr 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगान, सिंग इज किंग, आरक्षण व राउडी राठौर जैसी बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्मों में किरदार निभा चुके एक अभिनेता ने बॉलीवुड और मुंबई से दूरी बना ली है। ऐसा करने के पीछे उन्होंने बेहद खास वजह बताई। इस अभिनेता का नाम है यशपाल शर्मा और उन्हें हरियाणवी को प्रमोट करने के लिए मुबंई से दूर बनानी पड़ी। इस बात का खुलासा उन्होंने स्वयं यमुनानगर में अपनी आने वाली हरियाणवी फिल्म पगड़ी द ऑनर के प्रमोशन पर किया।
विज्ञापन


डीएवी गर्ल्स कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में यशपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणवी को प्रमोट करने के लिए ही उन्होंने मुंबई से दूरी बनाई है और हरियाणवी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए फिल्में लिखी जा रही है। उनकी आने वाली फिल्मों में सतरंगी, हारा गाम हारा धाम शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने माना कि फिल्मों में फूहड़ता व नंगापन नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह सब देखकर बच्चों पर इसका गलत असर पड़ रहा है, जो युवा पीढ़ी के लिए सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि फिल्में समाज को बदल सकती हैं। आज सिनेमा और क्रिकेट ही है, जिनका सरूर युवाओं के सिर चढ़ बोल रहा है। जैसा स्टार करते हैं, वैसा ही सब करने की कोशिश करते हैं। यशपाल शर्मा ने कहा कि अगर फिल्म का आइडिया स्ट्रांग है, तो कुछ भी किया जा सकता है। सोशल मीडिया ने युवाओं को अपनी बात रखने के लिए बेहतर मंच प्रदान किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव की वजह से आज मोबाइल के जरिये भी फिल्म बनाकर ख्याति पाई जा सकती है। बशर्ते आइडिया स्ट्रांग और फिल्म में लक्ष्य व मनोरंजन का होना जरूरी है।
विज्ञापन
Trending Videos

हरियाणवी सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगी पगड़ी द ऑनर

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
यशपाल शर्मा ने दावा किया कि पगड़ी द ऑनर फिल्म हरियाणवीं सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। आने वाले दिनों में हरियाणवी सिनेमा के नए युग की शुरुआत इसी फिल्म से मानी जाएगी। फिल्म के प्रोमो देखकर दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं कि यह ऑनर किलिंग पर आधारित है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।

फिल्म में उन्होंने एक एसएचओ का किरदार अदा किया है, जो दो परिवारों के बीच कड़ी का काम करता है। फिल्म में पंचायत का काम भी पॉजीटिव दिखाया गया है। डायरेक्टर राजीव भाटिया ने कहा कि फिल्म का फ्लेवर खराब न हो, इसलिए इसमें कोई गाना भी नहीं डाला गया। फिल्म में सिर्फ ऑनर (पगड़ी) की बात की गई है। जो फिल्म के किरदार मांगेराम की पर्सनैलिटी की बखूबी दिखाई देता है।

रिलीज होने से पूर्व यह फिल्म कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीत चुकी है। 22 अप्रैल को फिल्म रिलीज होने के उपरांत इसे पांच राज्यों में दिखाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने एक साल पहले ही फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था, जो कि उनके लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य व अन्य स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

हरियाणवी टैलेंट को निखारने को शुरू होगा सर्च अभियान

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
यशपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणवी टैलेंट को निखारने के लिए जल्द ही सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। ऑडिशन के जरिये हरियाणवी टैलेंट का पता लगाया जाएगा। आने वाले दिनों में यमुनानगर, पानीपत, करनाल व अन्य जिलों के युवाओं के साथ फिल्म निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद मुंबई से आर्टिस्ट बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यमुनानगर का डीएवी गर्ल्स कॉलेज उनके दिल में बसता है। फिल्म फेस्टिवल के दौरान पूरा एक दिन उनकी ही फिल्में दिखाई गई, इस वजह से वह आज तक अभिभूत है। 

डायलॉग सुन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा हाल
अरै देख भाई बता दें, अभी तो हम पुछण लागरे हैं, बाद मैं तु बतावेगा हम सुणेंगे नी...यशपाल शर्मा ने पुलिसिया लिहाज में जब यह डायलॉग बोला तो दर्शकों से खचाखच भरा कॉलेज का हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हरियाणवी फिल्म पगड़ी द ऑनर के प्रमोशन के लिए यशपाल शर्मा पूरी टीम के साथ पहुंचे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य ने फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, डायरेक्टर राजीव भाटिया व अन्य सदस्यों का स्वागत किया। वहीं फिल्म की टीम ने प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें