फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी के कागजात मांगे तो दिखाने लगा धौंस

Thu, 03 Jul 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉरच्यूनर गाड़ी की नंबर प्लेट ठीक न होने पर कांस्टेबल ने अरोमा लाइट प्वाइंट पर कागजात मांगे तो कार में बैठे युवक ने इंस्पेक्टर होने की धौंस मार दी। कांस्टेबल ने तुरंत एएसआई दलजीत को बुलाया।
विज्ञापन


एएसआई ने मौकेपर पहुंचकर इंस्पेक्टर को आई कार्ड दिखाने के लिए कहा। युवक ने पंजाब आर्म्ड पुलिस में तैनात एएसआई गुरमीत का आई कार्ड दिखाया। एएसआई ने तुरंत सेक्टर 36 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले एक युवक आईकार्ड लेकर फरार हो गया जबकि तीन युवकों को राउंडअप कर लिया।

राउंडअप होने वाले युवकों की पहचान पातड़ा के अमृत सिंह, गुरविंदर और राज सिंह के रुप में हुई। सेक्टर 36 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

घटना बुधवार शाम सात बजे की है। ट्रैफिक एएसआई दलजीत सिंह अपने कांस्टेबल के साथ अरोमा लाइट प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात थे। इतने में कांस्टेबल ने गलत नंबर प्लेट लगी फॉरच्यूनर चालक गुरविंदर से लाइसेंस मांगा।
विज्ञापन


साइड में बैठे युवक अमृत सिंह ने खुद को इंस्पेक्टर बताया और कांस्टेबल पर धौंस जमाने लगा। कांस्टेबल ने तुरंत एएसआई को बुलाकर मामले की जानकारी दी।

एएसआई ने कार्ड मांगा तो किसी ओर का आईकार्ड अमृत ने दिखा दिया। पुलिस ने चारों को राउंडअप कर पूछताछ की तो इतने में एक युवक एएसआई से आई कार्ड लेकर फरार हो गया। जबकि तीन को राउंडपकर पुलिस स्टेशन ले गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें