फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से युवक की मौत

Wed, 02 Jul 2014 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21 स्थित एक घर में करेंट लगने से नौकर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त यूपी स्थित गोंडा निवासी अजय प्रकाश शुक्ला के रूप में हुई।
विज्ञापन


अजय प्रकाश यहां पिछले 15 साल से काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, घर में रिपेयर का काम चल रहा था और पहली मंजिल के बरामदे में पानी भर गया था।

पानी को निकालने के लिए अजय ड्रील मशीन का उपयोग कर रहा था। इस दौरान करेंट आ गया, जिससे वह बेहोश हो कर गिर गया। मकान मालिक उसे पहले निजी डाक्टर के पास ले गए।

गंभीर स्थिति में उसे सेक्टर-32 अस्पताल में ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-19 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें