फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट प्रधान लिखकर दें, कोरोना मानकों की नहीं होगी अनदेखी- डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मार्केट प्रधान लिखकर दें, कोरोना मानकों की नहीं होगी अनदेखी’
विज्ञापन

सबहेड
शाम को पांच बजे के बाद दुकानें खोलने की मांग पर डीसी की दो टूक
सेक्टर-19 सदर मार्केट और सेक्टर-15 मार्केट के प्रधान ने की मुलाकात
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर के पांच बाजारों को जल्द बंद कराने के मामले में सेक्टर-19 सदर मार्केट के प्रधान नरेंद्र सिंह रिंकू और सेक्टर-15 मार्केट के प्रधान संजीव कुमार सोमवार को डीसी विनय प्रताप सिंह से मिले। दोनों प्रधानों ने दुकानों को शाम सात बजे तक खोलने की मांग की। इस पर डीसी ने कहा कि मार्केट प्रधान लिखकर दें कि कोरोना मानकों का पालन करेंगे, उसके बाद अन्य बाजारों के अनुसार ही इन बाजारों की दुकानों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों मार्केट प्रधानों ने डीसी से कहा कि शाम पांच बजे दुकानें बंद होने से दुकानदारों को बहुत नुकसान हो रहा है। ग्राहकों के आने का समय शाम पांच से सात बजे तक ही होता है लेकिन पुलिसकर्मी दुकानें बंद करा देते हैं। सुबह ग्राहक आते नहीं है, ऐसे में पहले ही कोरोना से मारे दुकानदार और परेशान हो रहे हैं। दुकानों का किराया भी अब नहीं निकल पा रहा है। कुछ लोगों ने तो दुकानों पर कर्मचारी भी कम कर दिए हैं। डीसी ने कहा कि पांचों बाजारों में जगह कम है और भीड़ ज्यादा होती है। इस कारण हमें इनको बंद करना पड़ता है। मार्केट प्रधान लिखित में मानकों का पालन करने का वादा करें तो हम दुकानों को शाम को भी खोलने की अनुमति दे देंगे। प्रधानों ने कहा कि मार्केट के सामने जो वेंडर बैठे हैं, उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें