फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोपिंग केस में CBI की कार्रवाई पर नरसिंह यादव ने दिया बड़ा बयान

Sun, 15 Jan 2017 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
पहलवान नरसिंह यादव
विज्ञापन
डोपिंग केस में सीबीआई की जांच पर पहलवान नरसिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सच्चाई सामने आने का भरोसा जताया। देश के लिए कुश्ती में 74 किलो भार वर्ग में खेलकर कई मेडल दिलाने वाले पहलवान नरसिंह यादव शनिवार को अपने साथी योगेश्वर दत्त की सगाई में शामिल होने के लिए सोनीपत आए थे।
विज्ञापन


यहां नरसिंह यादव ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सीबीआई सच्चाई सामने लेकर आएगी और वह निर्दोष साबित होंगे। नरसिंह ने बताया कि सीबीआई ने उनके साथ ही केस से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की है और इसमें जल्द ही सीबीआई अपनी रिपोर्ट सामने ला सकती है।

उन्होंने कहा कि हालांकि डोपिंग के दाग के कारण ओलंपिक में नहीं खेल पाने की टीस हमेशा रहेगी, लेकिन इस समय वह अपने ऊपर लगे दाग को धोना चाहते हैं जो सीबीआई रिपोर्ट पर टिका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियो में 74 किलो वर्ग से कोई नहीं खेला था

नरसिंह यादव के लिए राहत भरी खबर - फोटो : File Photo
उन्होंने बताया कि उनके डोपिंग में फंसने के कारण ओलंपिक में खेलने से रोक लगा दी गई थी और 74 किलो में देश का कोई भी पहलवान रियो में नहीं खेल सका था। नरसिंह ने साई सेंटर सोनीपत में अपने खाने में ऐसा कोई पदार्थ मिलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिससे उनका डोप टेस्ट पॉजिटिव आया। इन आरोप के बाद ही सरकार ने मामले की सीबीआई जांच शुरू कराई थी।

इस पर नरसिंह यादव का कहना है कि सीबीआई अपना काम कर रही है और सीबीआई की जांच पर उनको पूरा भरोसा है। सीबीआई ने उनसे कई बार बातचीत की है और वह केस से जुड़े अन्य लोगों से भी बातचीत करती है। नरसिंह केवल यही चाहते हैं कि सीबीआई अपनी जांच पूरी करके जल्द से जल्द रिर्पोट सौंपे, जिससे उन पर लगा डोपिंग का दाग धुल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें