फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मलिक के कोच को नहीं मिली ईनामी राशि, डमी चेक देकर भूल गए

Sun, 15 Jan 2017 05:47 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
साक्षी मलिक
विज्ञापन
रियो ओलंपिक 2016 में देश को पहला मेडल दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक के कोच को अभी तक ईनामी राशि नहीं मिली है। साक्षी मलिक पर सरकार ने भले ही इनामों की बरसात कर दी हो और उसको मिलने वाली ढाई करोड़ की राशि तुरंत दे दी गई हो, लेकिन साक्षी को मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले किसी भी कोच को आज तक इनामी राशि नहीं दी गई है। सरकार उनको 10-10 लाख रुपये के डमी चेक देकर भूल गई है।
विज्ञापन


यह डमी चेक ही दोनों कोच के घरों में रखे हुए हैं जो खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उनको दिए थे। सरकार ऐसा उस हालात में कर रही है, जब कोच को केंद्र समेत अन्य सरकार सम्मानित कर चुकी है। साक्षी मलिक के रियो ओलंपिक में मेडल जीतकर वापस लौटने पर बहादुरगढ़ में सम्मान समारोह रखा गया था, जहां सीएम खट्टर के अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल हुए थे।

वहां सीएम ने साक्षी को ढाई करोड़ रुपये का डमी चेक सौंपा था तो उनके दोनों कोच कुलदीप मलिक व मनदीप सिंह को भी 10-10 लाख रुपये के डमी चेक दिए गए थे। इनमें से कुलदीप मलिक ओलंपिक में साक्षी के नेशनल कोच रहे हैं तो मनदीप सिंह उसको छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती के गुर सिखाते हैं।
विज्ञापन


उसके तुरंत बाद ही सरकार ने साक्षी के खाते में ढाई करोड़ रुपये डाल दिए और उस पर अन्य कई इनामों की बौछार कर दी, लेकिन कोच कुलदीप मलिक व मनदीप सिंह को आजतक फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई। इस तरह देश को मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोच ही सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहे है।
Trending Videos
विज्ञापन

पहले मनदीप व दहिया को कोच माना, फिर कुलदीप को

ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
पहले साक्षी के कोच को लेकर विवाद होने के कारण इनामी राशि को रोक दिया गया था क्योंकि साक्षी के कोच के लिए पांच ने दावा कर दिया था। उसके बाद सरकार ने साफ कहा कि जिसको साक्षी मलिक अपना कोच मानेगी, उनको ही सरकार की ओर से इनामी राशि दी जाएगी।

साक्षी ने पहले मनदीप व ईश्वर दहिया के लिए अपना शपथ पत्र दे दिया क्योंकि ईश्वर दहिया ने ही साक्षी को कुश्ती का क, ख, ग सिखाया है और वह साक्षी के 10 साल तक कोच रहे। वहीं, उसके बाद साक्षी ने दूसरे शपथ पत्र में कुलदीप मलिक का नाम दिया, जिसमें कहा गया कि वह उसके नेशनल कोच हैं और वह भी इनाम के हकदार हैं। इसके बावजूद भी अभी तक किसी कोच को सरकार की ओर से इनामी राशि नहीं दी गई है।

सरकार की ओर से इनामी राशि 10 लाख रुपये अभी नहीं दिए गए हैं और वह किसी भी कोच को नहीं दिए गए है, जबकि केंद्र सरकार व अन्य कई जगह से सम्मान मिल चुका है। सरकार कहती है कि जल्द ही इनामी राशि दी जाएगी, लेकिन अभी तक नहीं दी गई है।
- कुलदीप मलिक, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें