फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री और सीएमओ विवाद: डॉ. वंदना का तबादला

Thu, 05 Feb 2015 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री सीएमओ बातचीत विवाद में आखिरकार सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया को बुधवार को हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र के प्रभार से मुक्त करने और महानिदेशक कार्यालय में रिपोर्ट करने का जारी निर्देश मिल गया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त हरियाणा स्वास्थ्य सेवाओं के मुख्यालय में उप निदेशक डॉ. रमिंद्र को कुरुक्षेत्र जिले में बतौर चीफ मेडिकल ऑफिसर का प्रभार सौंपा गया है। आदेश की जानकारी कई दिन पहले मीडिया में सुर्खियां बन चुकी हैं, जिसके बाद सोमवार को कुरुक्षेत्र के नए सीएमओ के पदभार संभालने की उम्मीद थी।

सोमवार को नए सीएमओ ने तो पदभार नहीं संभाला, लेकिन राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी से हुए विवाद के बाद जारी हुए आदेश के बावजूद कुरुक्षेत्र की सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया सीट पर मौजूद रहीं थी। हालांकि बुधवार को सीएमओ डा.वंदना भाटिया चंडीगढ़ में थी। फोन से संपर्क करने पर उन्होंने भी तबादले संबंधित निर्देश की सूचना मिलने की बात स्वीकार की है। हालांकि इन आदेशों की कापी उनके पास न पहुंचने की भी उन्होंने पुष्टि की है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री कृष्ण बेदी और कुरुक्षेत्र सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया के मध्य मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग पिछले दिनों इंटरनेट पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन

पूरे 100 किलोमीटर दूर भेजा डॉ. वंदना भाटिया को

इसके बाद देशभर के मीडिया में यह मामला खासा सुर्खियों में रहा। इस मामले में दोनों पक्षों ने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री को अभद्रता करने की शिकायत दी थी। वहीं बेदी ने सीएमओ पर कार्रवाई की सिफारिश सीएम और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से की थी।

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को भेजी शिकायत में डॉ. वंदना भाटिया पर अभद्रता और ड्यूटी में खामियों के अलावा कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार न होने के भी आरोप लगाए थे।

इतना ही नहीं उन्होंने सीएमओ का तबादला कुरुक्षेत्र व करनाल से 100 किलोमीटर करने की भी सिफारिश भेजी थी। अब जो निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए हैं, उन निर्देशों के अनुसार कुरुक्षेत्र से उनका तबादला 100 और करनाल से करीब 140 किलोमीटर हुआ है। गौरतलब है कि डॉ. वंदना भाटिया का निजी आवास सीएम सिटी करनाल में है।  

आईएमए व एचसीएमएसए डॉ. वंदना के पक्ष में
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन के राज्य सहसचिव डॉ. प्रदीप कुमार के मुताबिक एसोसिएशन को अभी तक अधिकारिक तौर निर्देश की जानकारी नहीं है। वीरवार को इस संदर्भ में बैठक आयोजित की जाएगी। उधर आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय अग्रवाल ने भी एक दिन पहले डॉ. वंदना भाटिया के समर्थन एसोसिएशन की बैठक की थी। संभव है वीरवार को दोनों संगठन इस मामले में कोई ठोस निर्णय लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें