फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख श्रद्धालुओं ने मनसा देवी में किए माता के दर्शन

Tue, 01 Apr 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने अपनी पत्नी शांति पहाड़िया के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं। पहली पूजा पर पिछले नवरात्र मेले के अपेक्षा कम भीड़ रही, लेकिन अफसरों ने मुताबिक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में माथा टेका।
विज्ञापन


उधर, मेले में पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्णत: पाबंदी लगाई गई है। राज्यपाल के साथ अंबाला मंडल आयुक्त नीलम पी. कासनी, पुलिस उपायुक्त अश्विन शेणवी, अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा, उपमंडल अधिकारी (ना.), गुरमीत सिंह, नगराधीश पूजा चांवरिया, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके मिगलानी भी मौजूद थे।

नई जिंदगी देने के लिए भगवान का शुक्रिया

हादसे के नवरात्र पर माता मनसा देवी मंदिर में पूजा करने आए हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने बताया कि गत दिनों हवाई हादसे के वक्त मैं, मेरी धर्मपत्नी, एडीसी, सचिव सहित करीब 10 लोग साथ थे। भगवान की असीम कृपा से जो नई जिंदगी मिली है, इसके लिए हमेशा भगवान का शुक्रगुजार रहूंगा। जिस तरह की घटना हमारे साथ हुई, ऐसा किसी और के साथ नहीं हो’।

चैत्रीय नवरात्र के पहले दिन रही भक्तों की भीड़

चैत्रीय नवरात्र के पहले दिन चंडीगढ़ के तमाम मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी शांति पहाड़िया भी बेटी संग सेक्टर-32 के प्राचीन हनुमान मंदिर में आईं। जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी शांति पहाड़िया ने सेक्टर-32 के प्राचीन हनुमान मंदिर में माथा टेका। वह पिछले कई सालों से यहां आ रही हैं। उन्होंने यहां मंदिर के पुजारी रविंद्र प्रसाद और अभयचंद्र झा से पूजा भी करवाई। उन्होंने मंदिर के पुजारी को आपबीती भी सुनाई।
विज्ञापन

वोटिंग जागरूकता के लिए प्रदर्शनी

माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है, ताकि 10 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 31 मार्च से आठ अप्रैल तक चैत्र नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया है। इसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सोंधी ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें