फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पढ़िए, विश्व पर्यटन सप्ताह का शेड्यूल

Fri, 26 Sep 2014 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के पर्यटन विभाग की ओर से विश्व पर्यटन सप्ताह-2014 इस बार भी बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। 27 से 30 सितंबर तक शहर में कई आयोजन होंगे। सुखना लेक पर होने वाला कार्टून एंड किड्स फूड फेस्टिवल इस बार आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन


इस फेस्टिवल के दौरान कार्टून किरदार बच्चों का स्वागत करते नजर आएंगे। विश्व पर्यटन सप्ताह के दौरान चंडीगढ़ आने वाले पर्यटकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। विश्व पर्यटन सप्ताह में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत शनिवार सुबह छह बजे सुखना लेक पर म्यूजिकल कार्यक्रम मार्निंग राग से होगी।

शाम को सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में बॉलीवुड गायक जावेद अलि की म्यूजिकल नाइट होगी। पर्यटन सप्ताह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही स्टूडेंट्स के लिए प्रतियोगिताएं भी होंगी। पर्यटन सप्ताह के दौरान शहर के  पर्यटन स्थलों को सजाया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रमों के दौरान टूरिज्म पुलिस भी तैनात रहेगी। विश्व पर्यटन सप्ताह के दौरान सिटको के होटलों के साथ साथ कई प्राइवेट होटलों में डिस्काउंट भी मिलेगा। सेक्टर-17 स्थित मार्केट एसोसिएशन गिफ्ट कूपन भी देगी।
 
पर्यटकों को दिए जाएंगे गुलाब के फूल
विश्व पर्यटन दिवस पर शनिवार को चंडीगढ़ आने वाले पर्यटकों को सीआईएचएम और आईएचएम के विद्यार्थी गुलाब का फूल देकर स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का स्वागत करने के लिए विद्यार्थी मौजूद रहेंगे। विश्व पर्यटन दिवस पर शनिवार को सिटको की हॉप ऑन हॉप ऑफ बस में पर्यटकों को सिटको की ओर से मुफ्त में घुमाया जाएगा।

यह कार्यक्रम होंगे
चंडीगढ़ के पर्यटन निदेशक कशिश मित्तल ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विश्व पर्यटन सप्ताह के तहत 28 सितंबर को को बेअंत सिंह मेमोरियल, सेक्टर-42 में पंजाबी म्यूजिकल नाइट होगी, जिसमें जसबीर जस्सी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इसी दिन शाम को प्लाजा में शाम-ए-कव्वाली का आयोजन बी होगा।

इससे पहले 29 सितंबर को गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता होगी। 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से सेक्टर-42 स्थित गार्डन ऑफ पाम में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी और शाम को 6 बजे से टैगोर थिएटर में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा। मित्तल ने बताया कि 27 से 30 सितंबर तक शहर में अलग अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक भी होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें