फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्पेशलाइज्ड अस्पताल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई ने उपलब्धियों के क्रम में एक और तमगा हासिल किया है। न्यूयार्क की पत्रिका न्यूज वीक और जर्मन कंपनी स्टेटिस्टा की तरफ से किए गए ऑनलाइन सर्वे में पीजीआई चंडीगढ़ को बेस्ट स्पेशलाइज्ड अस्पताल घोषित किया गया है। इस सर्वे रिपोर्ट की रैंकिंग 14 सितंबर को जारी की गई थी।
विज्ञापन

इस सर्वे में विश्व भर के 40000 विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके आधार पर यह सर्वे पूरा किया गया। इसमें विश्व भर के चिकित्सा संस्थानों के कार्डियोलॉजी, एंडोक्रोनोलॉजी, पीडियाट्रिक, ऑर्थोेपैडिक, ऑंकोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलोजी, न्यूरोलॉजी, मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी और पल्मोनरी विभाग का विश्लेषण किया गया। इसमें पीजीआई के कार्डियोलॉजी और एंडोक्रोनोलॉजिस्ट विभाग की उपलब्धियों और विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए यह विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें