पीजीआई में एक साल में इतने मरीजों का इलाज
- राज्य मरीज
- पंजाब 1087420
- चंडीगढ़ 546468
- हरियाणा 541764
- हिमाचल प्रदेश 359273
- उत्तर प्रदेश 133554
- जम्मू कश्मीर 74131
- अन्य राज्य 91970
विशेषज्ञों का अभाव
स्वास्थ्य विभाग भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि डॉक्टरों की कमी के कारण ओपीडी में रोटेशन के अनुसार ड्यूटी लगानी पड़ रही है। जीएमएसएच-16 समेत मनीमाजरा, सेक्टर-22 और सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में ओपीडी में आने वाले कई मरीज बिना इलाज के वापस लौटने को मजबूर हैं। फिलहाल विशेषज्ञ, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर और रेजिडेंट डॉक्टरों की कुल संख्या 200 है।
शहर की जनता के साथ ही अन्य प्रदेशों से आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में आईसीयू के साथ ही ट्रामा सेंटर का विस्तार हो रहा है। 300 बेड का एमसीएच विंग की कार्य योजना भी प्रगति पर है। विशेषज्ञों की कमी को दूर करने के लिए भी लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं। -डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक, चंडीगढ़।