फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Mental Health Day: टेली-मानस के संदेश संग स्वस्थ मन के लिए एकजुट उठे कदम, PGI निदेशक ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 05 Oct 2025 11:11 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़

सार

मानसिक तनाव पर काबू के लिए 2022 अक्टूबर में लॉन्च की गई मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेली मानस की सुविधा अब चंडीगढ़ में 24 घंटे उपलब्ध करा दी गई है। राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल करके अपनी समस्या बताकर उसका समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में वॉकाथन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस से पूर्व पीजीआई की ओर से शनिवार को जागरूकता वॉकाथन का आयोजन किया गया। निदेशक प्रो. विवेक लाल ने वॉकाथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 400 से अधिक फैकल्टी, रेजिडेंट्स और स्टाफ ने भाग लिया। साइकियाट्री विभाग की कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. सुभो चक्रवर्ती व संकाय सदस्य के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन


मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. विपिन कौशल और पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की एचओडी प्रो. साधना लाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। एआरडी टीम का नेतृत्व डॉ. प्रकृति जोशी और डॉ. पुनीत कुंतल ने किया।वॉकाथन के बाद नाइन कॉलेज की छात्राओं ने सुखना लेक पर कैटास्ट्रॉफीज और इमरजेंसी में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। इसमें टेली-मैनस जैसी सेवाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। 

Trending Videos

वॉकथन में शामिल पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल। - फोटो : अमर उजाला
आप भी जाने टेली मानस को
मानसिक तनाव पर काबू के लिए 2022 अक्टूबर में लॉन्च की गई मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेली मानस की सुविधा अब चंडीगढ़ में 24 घंटे उपलब्ध करा दी गई है। राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल करके अपनी समस्या बताकर उसका समाधान प्राप्त किया जा सकता है। देश के प्रमुख पांच केंद्रों में पीजीआई मनोचिकित्सा विभाग को भी इसका एक राष्ट्रीय समन्वयक केंद्र बनाया गया है।

वॉकथन में भाग लेते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र के वरिष्ठ परामर्शदाता व पीजीआई के मनोचिकित्सक डॉ. राहुल चक्रवर्ती ने बताया कि हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य समस्या के दौरान तत्काल समाधान उपलब्ध कराना है। क्योंकि लोगों में तनाव का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सही दिशा प्राप्त न होने पर खासतौर पर युवा गलत निर्णय ले रहे हैं। इसलिए युवाओं को समस्या के दौरान टेली मानस पर कॉल करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

वॉकथन में शामिल स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
इसे समझे
चुप रहने से नुकसान ही होता है, इस बात को समझना जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दबाने या छिपाने की कोशिश करने से वे और गंभीर हो सकती हैं। आप अकेले नहीं हैं, इस बात को भी हमेशा याद रखना चाहिए। लाखों लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इसलिए अपनी बात बताने से हो सकता है कि कोई आपकी बेहतर मदद कर पाए। मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें