क्वेस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विश्व कंप्यूटर सुरक्षा दिवस पर सेमिनार आयोजित की गई। जिसमें आईटी विभाग के स्टूडेंट्स शामिल हुए।
सेमिनार के दौरान कंप्यूटर डाटा को सुरक्षित रखने, फायरवाल, मजबूत पासवर्ड, वायरस से निपटने, सोशल साइट्स के सुरक्षित उपयोग एवं जरूरी डाटा एक से अधिक जगह रखने पर चर्चा हुई।
स्टूडेंट्स को पासवर्ड लगाने, ऑनलाइन व ऑफलाइन डाटा सेव करने, ऑनलाइन डाटा सेव करने वाली वेबसाइट्स, वायरस से बचने, डाटा डिलीट होने के बाद दोबारा हासिल करने के बारे में जानकारी दी गई।
ग्रुप के वाइस चेयरमैन एचपीएस कांडा ने कहा कि आजकल ज्यादातर लोग लैपटॉप व मोबाइल पर निर्भर हो चुके हैं। ऐसे में डाटा की सुरक्षा बहुत जरूरी है।