फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी विभागों में धूल नहीं फांकेंगी फाइलें, रन थ्रू से सीएम को मिलेगी पल-पल की जानकारी

Tue, 14 Jan 2020 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल)
विज्ञापन

हरियाणा में विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ी फाइलें अब बिना वजह न तो विभागों में टेबल-दर-टेबल घूमेंगी और न ही लेट होंगी। इन फाइलों की मॉनीटरिंग अब सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद करेंगे। इसके लिए सेंट्रलाइज्ड फाइल मूवमेंट एंड ट्रैकिंग इंफोरमेशन सिस्टम में ‘रन थ्रू’ का नया प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


इसका मकसद प्रदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जनहित संबंधी योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृत प्रक्रिया को बिना देरी पूरा करवाकर योजनाओं पर जल्द काम शुरू करवाना है। अभी महत्वपूर्ण योजनाओं और नई व्यवस्थाओं को लागू करने के लिए जो फाइलें चलाई जाती हैं, वे कई-कई दिन विभागों में ही विभिन्न तरह की स्वीकृति व क्लीयरेंस के संदर्भ में लटकी रहती हैं।

मगर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पर संज्ञान लेते हुए ‘रन थ्रू’ व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था के तहत न केवल फाइलें बिना वजह लटकेंगी, बल्कि सीएम खुद अपने डेशबोर्ड पर इन फाइलों का स्टेट्स चेक कर सकते हैं। संबंधी फाइल किस विभाग के किस अफसर के पास पड़ी है और कब से पड़ी है, इस तरह की तमाम जानकारी डैशबोर्ड पर अपडेट होती रहेगी।
विज्ञापन


फाइलों पर सीएम की ओर से लगेगा ‘रन थ्रू’ फाइल का टैग
इस सिस्टम को हरियाणा की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण फाइलों के प्रति अफसरों की गंभीरता बढ़ाने के दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है। इसके अंतर्गत सीएम की ओर से संबंधित फाइलों पर ‘रन थ्रू’ के बाकायदा टैग लगाए जाएंगे।

टैग लगी इन फाइलों को प्रमुखता से आगे बढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं जैसे-जैसे ये फाइल मूव करेगी, उससे संबंधित एसएमएस आला अफसर तक पहुंचता रहेगा। सरकार ने सभी विभागों के अफसरों को संबंधित निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें