फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग नीति पर काम शुरू, सेक्टर-35 में बनाई जा रही कम्युनिटी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए यूटी प्रशासन की ओर से पार्किंग नीति पर काम शुरू कर दिया गया है। सेक्टर-35 में कम्युनिटी पार्किंग को लेकर काम शुरू हो गया है। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि सेक्टर-35 में कम्युनिटी पार्किंग को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। अगर ये सफल रहेगा तो फिर इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

सलाहकार ने सितंबर 2021 में सेक्टर-17 के मल्टीलेवल पार्किंग का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिली थीं। उन्होंने निगम के अधिकारियों को आदेश दिए थे कि वह तुरंत इसे दूर करें, ताकि लोग मल्टीलेवल पार्किंग में अपनी गाड़ियां खड़ी करनी शुरू करें। अब निगम की तरफ से कई सुधार किए गए हैं। नगर निगम ने पीओएस मशीन, यूपीआई और कार्ड के माध्यम से डिजिटल भुगतान भी शुरू कर दिया है। साइट पर बूम बैरियर, डिस्पेंसर, कंप्यूटर, कंट्रोलर, डिस्प्ले स्क्रीन लगाए गए हैं। पार्किंग स्टाफ को साइट पर उनकी पहचान के लिए वर्दी दी गई है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए वॉकी टॉकी भी खरीदी जाएगी। कहा गया है कि कुछ महीनों में बाकी बचे सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि यह चंडीगढ़ के पार्किंग स्थल को आधुनिक बनाने और उन्हें स्मार्ट पार्किंग में बदलने की दिशा में एक कदम है।
पार्किंग नीति को लागू करने के लिए प्रशासन ने बनाई है टीम
बीते दिनों सलाहकार धर्मपाल ने पार्किंग नीति-2020 के नियमों को लागू करने के लिए अधिकारियों की एक टीम का गठन किया था। टीम देख रही है कि नीति को लागू करने में जमीन पर कौन-कौन सी समस्याएं सामने आती हैं। बैठक में कम्युनिटी पार्किंग पर भी चर्चा की गई थी। कहा गया कि शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने में कम्युनिटी पार्किंग एक अच्छा रोल निभा सकता है। शहर के स्कूल, इंस्टीट्यूशन व अन्य जहां भी खाली जगह मौजूद है, नॉन वर्किंग ऑवर में उसका इस्तेमाल पार्किंग के लिए किया जा सकता है। सलाहकार धर्मपाल ने नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा को निर्देश दिए कि वह भीड़ भाड़ वाले पार्किंग स्थलों के डिजिटलीकरण के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल बनाएं। कहा कि पार्किंग को डिजिटलाइज करने के बाद लोग आसानी से अपनी कार पार्क करने, स्लॉट बुक करने और भुगतान कर सकेंगे। उन्हें लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें