फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा वार्ड नंबर-6 माड़ीवाला टाउन, शांति नगर सड़क बनाने का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से मनीमाजरा वार्ड नंबर-6 के इलाके माड़ी वाला टाउन, शांति नगर की सड़क की कार्पेटिंग का काम मंगलवार को शुरू किया गया है। इस विकास कार्य की शुरुआत स्थानीय पार्षद एवं पूर्व महापौर सरबजीत कौर ढिल्लों ने नारियल फोड़कर की।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व उप महापौर जगतार सिंह जग्गा, पार्षद एवं रोड कमेटी चेयरमैन दिलीप शर्मा, भाजपा जिला प्रधान भूपेंद्र सैनी, जिला महामंत्री राजेश सिंगला, मंडल प्रधान खुशपाल मंगा, राजीव ढींगरा, मनदीप टीवाना, अशोक जोशी, रविकांत शर्मा, सरिता, सुमित्रा, संदीप कौर, प्रेस सचिव रामेश्वर गिरी और अंकित अरोड़ा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद सरबजीत कौर ढिल्लों ने कहा कि मनीमाजरा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। बाकी गलियों और सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्य भी जल्द ही पूरे किए जाएंगे। इस बार मनीमाजरा में पिपली वाला टाउन अंडरपास से पुलिस स्टेशन चौराहे तक सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें