फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने बंद कराया शराब का ठेका

Fri, 11 Apr 2014 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
भांखरपुर गांव में आबादी क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने पर महिलाएं गुस्सा उठीं। एक बारगी माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब महिलाओं ने विरोध करते हुए ठेके को बंद करवा दिया।
विज्ञापन


गांव की महिला मंडल की प्रधान सुखबीर कौर ने कहा कि गांव में पहले हाईवे पर शराब का ठेका खुला था। लेकिन, हाई कोर्ट ने हाईवे पर खुले शराब के ठेके को बंद करने के आदेश दिए थे। इसके बाद ठेकेदार ने रिहायशी क्षेत्र में ठेका खोल दिया।

जिस गली में यह ठेका खोला गया था, वहां गांव के लोग सैर करते हैं। इस बारे में पंचायत को जानकारी दी गई, लेकिन ठेकेदार ने किसी की एक नहीं सुनी और विरोध के बावजूद ठेका खोल दिया। इससे गुस्साई महिलाओं ने वीरवार को शराब के ठेके पर ताला जड़ लगा दिया।
विज्ञापन


गांव की सरपंच गुरमीत कौर के पति सुरिंद्र सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के विरोध के चलते ठेकेदार को कई बार यहां पर शराब का ठेका न खोलने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद ठेकेदार ने उनकी एक न सुनी।

उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार जानबूझकर गांव का माहौल खराब कर रहा है। उन्होंने एक्साइज विभाग से मामले की शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।

इस बारे में संपर्क करने पर एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर जेएस बेदी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अगर रिहायशी क्षेत्र में ठेका खोला गया है तो उसको वहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें