फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘आईएम फॉर पवन बंसल’

Thu, 03 Apr 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने बुधवार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया मोबाइल एप्प लांच किया। सेक्टर-28 में महिलाओं की एक जनसभा के दौरान बंसल ने ‘आईएम फॉर पवन बंसल’ नाम से इस एप्प को लांच किया।
विज्ञापन


इसके जरिए कोई पांच लोगों के नंबर फीड होंगे जो आपातकालीन स्थिति में महिला की मदद करेंगे। ऐसे में महिलाओं को बस एस एप्प पर क्लिक करना होगा। फिर इन पांच लोगों को महिला की लोकेशन और संदेश भेजेगा।

इसके जरिए कांग्रेस और बंसल की नवीनतम जानकारियां भी दी जाएंगी। महिलाओं की इस जनसभा में कई स्कूल, कालेजों की महिला प्रिंसिपल और शिक्षिकाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन


कांग्रेस की कई महिला पार्षद भी इस मौके पर मौजूद थीं। इस अवसर पर सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन की प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बेदी ने कहा कि बंसल ने उनके कालेज की छात्राओं के साथ नियमित तौर पर विचार साझा किए हैं।

सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज की ऐसोसिएट प्रोफेसर रीटा जैन ने बंसल की ओर से शहर में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। इससे पहले बंसल ने शहर में कई जगह चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें