ढांगू रोड स्थित महाजन हाल में पंजाब राज्य सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक की
ओर से जिला मैनेजर स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में कैंप का आयोजन किया गया। इस
अवसर पर सहकारी सोसायटी के चेयरमैन मनमोहन सिंह मुख्यातिथि के रूप में
उपस्थित हुए। कैंप में किसानों ने हिस्सा लिया।
स्वर्ण सिंह ने बताया कि आज के इस समय में लोगों का सरकारी नौकरी पाना सपना बन चुका है, लेकिन उनके बैंक की ओर से पंजाब सरकार के नेतृत्व में लोगों को अपना बिजनेस चलाने के लिए विभिन्न प्रकार के लोन मुहैया करवाए जा रहे हैं, ताकि वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। उन्हाेंने बताया कि उनके बैंक से मिलने वाले लोन का ब्याज साधारण होगा, न कि अन्य बैंकों की तरह चक्रवर्ती।
इतना ही नहीं अगर कोई महिला उनके बैंक से लोन लेती है, तो उसे बैंक द्वारा लोन की फीस माफ होगी। इसके साथ ही उसे बैंक द्वारा लोन पर ब्याज दर में 0.5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही उन्हें सात दिन के अंदर लोग दे दिया जाएगा। वहीं छोटे किसानों की जमीन की रजिस्ट्री बैंक की ओर से ही की जाती है।
उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा दिए जाने वाले लोन का भुगतान उपभोक्ता को हर 6 माह बाद करना होगा, न कि प्रत्येक माह। इसके अलावा उनके बैंक द्वारा दिए जाने वाले लोन का भुगतान अगर उपभोक्ता समय से पहले ही कर देता है, तो उपभोक्ता को सिर्फ उसी माह तक का ब्याज देना होगा, जब वह लोन का भुगतान कर देता है।
अगर कोई किसान कृषि के अलावा ओर कोई वाहन खरीदना चाहता है, तो उसे लोन की किश्त का भुगतान प्रत्येक माह करना होगा। इस मौके पर उनके साथ मैनेजर बलजिंद्र सिंह, डिप्टी मैनेजर रमनदीप सिंह, फील्ड अधिकारी अमनदीप सिंह, तसवीर सिंह, पठानकोट ब्लाक चेयरमैन जसवंत सिंह, जिला परिषद सदस्य निर्मल सिंह मौजूद थे।