महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए महिला डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अस्पताल के निक्कू वार्ड के कांफ्रेस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएमओ उषा गुप्ता ने महिला डाक्टरों सहित 18 स्वास्थ्य कर्मियों को शॉल और ट्रॅाफी देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि अस्पताल में आने वाले मरीज या उनके तीमारदारों के साथ अस्पताल में दुर्व्यावहार ना हो।
डा. राजेश राजू ने बताया कि अर्थ बैलेंस इसलिए हैं, ताकि पृथ्वी पर नारी है। वैसे देखा जाए तो साल के 365 दिन नारी शक्ति के हैं। इस दौरान डा. सारिता यादव ने महिला दिवस पर पौध रोपण
किया। इस मौके पर करीब 50 पौधे लगाए गए।
इनको मिला सम्मान
डाक्टर- डा. रंगोली अग्रवाल (मेडिकल अफसर), डा. रानी सिंह, सीनियर मेडिकल अफसर
फार्मेसिस्ट- निशा रानी, शीतल, निशा बिंदल
स्टाफ नर्स- शांती देवी, नीलम, रेनू, जसप्रीत, पूनम जोशी, सुशीला, नरसिंग सिस्टर गीतावती
रेडियोग्राफार, सुशीला, काउंसलर संचीता, सरोज।