फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता जेल में बंद, दूरी का गम बर्दाश्त नहीं हुआ तो बेटी ने लगाया फंदा

Fri, 07 Jul 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
स्थानीय अकालगढ़ बस्ती की एक युवती ने अपने ही घर के बाथरूम में चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार वह काफी समय से पिता से न मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन


उसका पिता किसी आपराधिक केस में सुल्तानपुर (यूपी)की जेल में बंद है।  इंडस्ट्री एरिया पुलिस चौकी के प्रभारी सुखविंदर सिंह और हबलदार बलदेव सिंह ने बताया कि मृतका रीता का पिता विजयपाल यादव किसी आपराधिक मामले में यूपी के सुल्तानपुर जेल में बंद है। इसीलिए वह काफी समय से अपने परिवार से दूर है। 

पिता से न मिल पाने के कारण उसकी बेटी रीता पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह हमेशा अपने पिता को याद किया करती थी। पुलिस का कहना है कि वह अपने पिता से दूर रहने के गम को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। आखिरकार वीरवार को उसने अपने घर के वाथरूम में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

suicide - फोटो : Demo Pic
बरनाला जिले के गांल ठुल्लेवाल में आर्थिक तंगी से परेशान एक मजदूर ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी देते हुए रेलवे पुुलिस चौकी के इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया को वीरवार सुबह सूचना मिली कि किसी व्यक्ति धूरी से बठिंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली है।

मौके पर पहुंचकर उन्होंने शक को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव ठुल्लेवाल के तौर पर हुई। मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने बताया कि उसका पुत्र शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। वह आर्थिक तंगी के कारण पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें