सेक्टर-19 में भारतीय स्टेट बैंक की संपूर्ण महिला शाखा खुली। नगर निगम की मेयर उपिंदर कौर अहलूवालिया ने इसका उद्घाटन किया। यहां लॉकर की भी सुविधा उपलब्ध है।
प्रदेश और ट्राइसिटी में इस तरह की यह दूसरी शाखा है। बैंक के डीजीएम पवन कुमार केडिया ने कहा कि जल्द ही अंबाला सहित दो शहरों में भी यह शाखा खोली जाएगी।
उन्होंने कहा कि महिलाएं खासकर गृहणियां अपनी मासिक बचत को घरों में शेफ या किसी सुरक्षित जगह पर रखती हैं, लेकिन अब वह इसे बैंक में रखें। इससे उन्हें दोहरा फायदा मिलेगा। छोटी सेविंग्स को आरडी एकाउंट में जमा कराने पर ब्याज भी मिलेगा।
महाप्रबंधक स्नेहदीप अगिभनहोत्री ने कहा कि इस सुविधा की शुरुआत से महिलाओं और युवतियों को स्कॉलरशिप, एकाउंट्स ऑपरेशन सहित अन्य वित्तीय सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
बैंक की महिला शाखा प्रबंधक रोमिका भोंसले ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रयास बेहद सफल होगा। इसमें उद्यम, बचत के अलावा तमाम वित्तीय सेवाओं को महिलाओं को खास तौर पर लाभ मिलेगा।
वहीं, स्थानीय पार्षद ने रविकांत स्वामी ने भी नई शाखा की शुरुआत पर लोगों को बधाई दी। इस दौरान पहुंची महिला ग्राहकों को मेंहदी भी रचाई गई।