फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने के लिए ये नई 'सुविधा'

Wed, 27 Nov 2013 06:10 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब सुविधा केंद्र पर भी आधार कार्ड बनवाए जा सकेंगे। प्रशासन ने लोगों की सहूलियत के लिए डीसी दफ्तर स्थित सुविधा केंद्र में आधार कार्ड बनाने के लिए स्थायी एनरोलमेंट काउंटर स्थापित किया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने अभी से डायरेक्टर बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि एक फरवरी-14 से उनके बैंक खातों में जानी है। इसके लिए आधार कार्ड जरूरी है।

डिप्टी कमिश्नर टीपीएस सिद्धू ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सुविधा केंद्र पर यह पहला काउंटर स्थापित किया गया है। एक हफ्ते में जिले में स्थित सभी सुविधा केंद्रों में आधार कार्ड बनाने के स्थायी काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा अस्थायी तौर पर बनाए गए आधार कार्ड काउंटरों पर भी सेवा शुरू कर दी जाएगी। आधार कार्ड बनाने की सुविधा नगर निगम स्थित सुविधा केंद्र, सांझ केंद्र फेज 11, एसडीएम खरड़ दफ्तर के सुविधा केंद्र, एसडीएम डेराबस्सी दफ्तर के सुविधा केंद्र, सब तहसील माजरी के सुविधा केंद्र, नगर काउंसिल जीरकपुर के सुविधा केंद्र, नगर काउंसिल बनूड़ के आधार काउंटर, नगर काउंसिल कुराली दफ्तर के आधार काउंटर में भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि जिन लोगों के आधार कार्ड एनरोल हो चुके हैं, पर अब तक डाक द्वारा घर नहीं पहुंचे, वे भी इन केंद्रों पर सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें