फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिना आरक्षण भी महिलाएं पुरुषों से बेहतर'

Tue, 24 Dec 2013 02:58 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का बिल भले ही पास नहीं हुआ हो, फिर भी महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर और बेहतर काम कर रही हैं।
विज्ञापन


संसद में महिलाओं की संख्या 10 फीसदी से भी कम है, लेकिन स्थानीय स्तर, जिला परषिद जैसी संस्थानों में महिलाओं की भागेदारी काफी तेजी से बढ़ रही है।

यह कहना है केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर का। वे सोमवार को पीयू में नए गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन करने पहुंचीं थीं।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं का मजबूत होना एक शुभ संकेत है। कौर ने कहा कि भारतीय राजनयिक देवयानी मामले में कहा कि अमेरिका से लगातार बातचीत चल रही है। जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का रोल अहम हो गया है।
विज्ञापन


उन्हें घर के अलावा दफ्तर और राजनीति में भी बेहद अहम भूमिका निभानी पड़ती है। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है।

कौर ने कहा कि बेटियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दी जानी चाहिए। इससे समाज की बेहतरी होगी और देश भी आर्थिक तौर पर भी मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि पीयू में गर्ल्स हॉस्टल की संख्या बढ़कर अब नौ तक पहुंच चुकी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हॉस्टल के मामले में भी लड़कियां आठ के मुकाबले नौ हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें