फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिंहपुरा बस स्टैंड पर महिला का दो तोले का मंगलसूत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सिंहपुरा बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय एक महिला के गले से करीब दो तोले का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पंचकूला शिक्षा विभाग में विधिक सहायक पूजा ने चार-पांच अज्ञात महिलाओं पर वारदात का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पूजा ने बताया कि सात सितंबर को वह गुरुग्राम से सिंहपुरा बस स्टैंड पहुंची थी। पंचकूला जाने वाली बस में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिलाओं ने मंगलसूत्र खींच लिया। मंगलसूत्र गायब मिलने पर पूजा ने उनका पीछा किया। संदिग्ध महिलाएं सफेद वैन और सफेद स्विफ्ट कार में फरार हो गईं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 304 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें