पति को चीखते चिल्लाते देखकर महिला 'काली' बन गई और उसका रौद्र रूप देखकर बदमाश पस्त हो गए, उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। एक शख्स को कुछ लोग घेरकर लाठी-डंडों से पीट रहे थे। उसकी चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला आई और लाठी उठाकर उसने उन लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच महिला ने दूसरे हाथ में भी लाठी उठा ली और बदमाशों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।