फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देने के बहाने महिला के गहने लूटे

Thu, 09 Jan 2014 11:21 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक बार फिर महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने गहने और पैसे लूटने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। ऐसी ही एक घटना फेज-4 गुरुद्वारे के बाहर घटी। ऑटो के इंतजार में खड़ी एक महिला के पास आकर कार सवार महिलाएं रुकी। पीड़ित महिला को पहले अपनी बातों में फंसाकर लिफ्ट दी। मौका पाकर उसके गहने लूट लिए। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर छोड़ गईं। थाना फेज-1 पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फेज-4 निवासी महिंदर कौर पत्नी नरिंदर सिंह ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को फेज-4 स्थित गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर बाहर निकली थी। गुरुद्वारे के बाहर सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इतने में एक कार आकर रुकी, जिसमें तीन-चार महिलाएं सवार थीं। कार को एक व्यक्ति चला रहा था। एक महिला ने कार से उतर कर उसके पास आई और उसे अपनी बातों में उलझा लिया। महिलाएं पीड़िता को अपनी कार में बैठाकर घर छोड़ने के लिए कहने लगी। उसने बताया जैसे ही वह गाड़ी में बैठी तो महिलाओं ने अपनी बातों में उलझा लिया। इसी बीच एक महिला ने बड़ी होशियारी से मेरे हाथों से दो सोने की चूड़िया उतार लीं। इसके बाद मुझे फेज-2 के मंदिर के पास छोड़ कर मौके से भाग गईं। पुलिस ने महिंदर कौर की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं और एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें