चंडीगढ़। पारिवारिक कलह के कारण रविवार को दोपहर धनास निवासी एक 35 वर्षीय महिला धनास लेक में कूदने पहुंच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारी ने महिला को देखते ही दौड़कर लगाकर रोक लिया। उसके बाद सुरक्षाकर्मी ने सेक्टर-11 थाना पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने महिला को घर पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि उसके 2 बच्चे हैं। किसी बात को लेकर महिला व उसके बच्चों में झगड़ा हो गया। कलह से तंग आकर महिला लगभग 12.45 बजे धनास लेक पर पहुंच गई। जहां लेक की बाउंड्री पर खड़ी होकर वह कूदने वाली ही थी कि सुरक्षाकर्मी मुकेश चौधरी ने महिला को देख लिया। उसने दौड़कर महिला को रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करके उसे घर पहुंचाया है।