फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में खुलेंगे 10 कन्या महाविद्यालय, आज सीएम खट्टर करेंगे शुभारंभ

Mon, 03 Aug 2020 01:54 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह/फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर (फाइल)
विज्ञापन

आज यानी रक्षाबंधन के अवसर पर सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नए राजकीय कन्या महाविद्यालयों का उद्घाटन करेंगे। इन महाविद्यालयों को आने वाले शैक्षणिक सत्र से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अस्थायी भवनों में शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में नूंह जिले के उपमंडल फिरोजपुर झिरका में भी नए कन्या महाविद्यालय की शुरुआत की जाएगी। 

विज्ञापन


उपायुक्त पंकज ने बताया कि इन महाविद्यालयों के अपने भवन निर्माण होने तक शुरुआती दौर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षाएं शुरू होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इसी दिन प्रदेश के 10 कन्या महाविद्यालयों का शुभारंभ करेंगे। 

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नायब तहसीलदार, फिरोजपुर झिरका इन कार्यक्रम के ओवर ऑल इंचार्ज होंगे। 
विज्ञापन


जजपा नेता समसुद्दीन गूमल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का झिरका में महिला कॉलेज बनाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह खासकर झिरका विधानसभा के लोगों के लिए ईदुल-अजहा के मौके पर महिला कॉलेज बनाने का फैसला दोहरी खुशी लेकर आया है।

गूमल ने कहा कि पूरे उपमंडल के 120 गांवों के बीच एक भी सरकारी कालेज नहीं है। शिक्षा के संसाधन के अभाव में हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां  प्राइमरी शिक्षा या आठवीं कक्षा के बाद स्कूल ड्रॉप आउट कर देती है। उन्होंने बताया कि महिला कॉलेज के निर्माण पर लगभग 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इरसाद, शौकीन, आरिफ, रामलाल, खालिद, भवानी सिंह, तेजपाल, सोहन लाल, जगतपाल, भोलू ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें