फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लैब ने महिला को बताया पॉजिटिव, अगले दिन दूसरी ने बताया निगेटिव, कांग्रेस पार्षद ने चंडीगढ़ के प्रशासक को लिखा पत्र, कहा- निजी लैब की मनमानी पर लगाई जाए रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में एक निजी लैब ने महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव दे दी। वहीं अगले ही दिन दूसरी निजी लैब ने रिपोर्ट निगेटिव बताई। निजी लैब की मनमानी को लेकर कांग्रेस पार्षद देविंदर सिंह बबला ने पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि उनके वार्ड की एक महिला को बच्चा होने वाला था। उसने सेक्टर-11ए स्थित अतुल्य हेल्थकेयर पर कोरोना की जांच कराई थी। वहां 7 सितंबर को सैंपल दिया था। अगले ही दिन महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस पर घर के अन्य 15 सदस्यों ने आनन-फानन में जांच कराई, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके बाद 9 सितंबर को महिला ने सेक्टर-24 स्थित एसआरएल डायग्नोस्टिक की फ्रेंचाइजी लैब पर टेस्ट कराया, जहां महिला की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। अब महिला को बच्चा हो गया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। बबला ने कहा कि कुछ दिन पूर्व मैंने आपको पत्र लिखकर निजी लैब की मनमानी को लेकर अवगत कराया था। ऐसे में इस रिपोर्ट के बाद लैब की मनमानी उजागर हो गई है। लोगों से मनचाहे पैसे लिए जा रहे हैं। वहीं उन्हीं गलत रिपोर्ट दी जा रही है। इस कारण जरूरतमंद लोग अपनी जांच नहीं करवा पा रहे हैं। इसलिए आपसे निवेदन है कि शहर की सभी डिस्पेंसरी में कोरोना जांच की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें