फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में युवक ने की पत्नी की हत्या, रोकने के बावजूद कर दिया अंतिम संस्कार

Tue, 07 May 2019 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लुधियाना के काकोवाल रोड स्थित बावा कालोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने मृतका के परिवार वालों को बताया कि उनकी बेटी की मौत बीमारी की वजह से हुई है। जब उन्होंने संस्कार से मना किया तो आरोपी ने शव को खुर्दबुर्द करने के लिए उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। सूचना पर मृतका अंजली के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

विज्ञापन


थाना बस्ती जोधेवाल के इंस्पेक्टर राम जी ने आरोपी दिलीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अंजली उत्तरप्रदेश के जिला फैजाबाद की रहने वाली थी। उसकी शादी दिलीप कुमार के साथ 2017 में हुई थी। शादी के बाद अंजली के ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। 

अंजली के भाई कमलेश ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले ससुराल पक्ष ने अंजली को पीटा था। इसलिए वह गांव आ गई थी। वहां उत्तर प्रदेश पुलिस को उसने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी थी। जब उसका जीजा दिलीप उत्तर प्रदेश आया तो माफी मांग कर अंजली को अपने साथ लुधियाना ले गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश ने बताया कि लुधियाना पहुंचने के बाद अंजली का फोन आया था कि उसका पति उसे मारने की धमकी दे रहा है। कमलेश के मुताबिक 5 मई की सुबह को दिलीप का फोन आया था। उसने कहा कि उसकी बहन की देर रात बीमारी के कारण मौत हो गई है। कमलेश का कहना है कि उसने जीजा से शव का संस्कार करने से मना किया था कि वह परिवार के साथ लुधियाना आ रहा है। 

इसके बावजूद उनके आने तक ससुराल पक्ष ने अंजली का संस्कार भी कर दिया था। उसके जीजा ने पड़ोसियों को भी गुमराह कर दिया था। उधर, इंस्पेक्टर राम जी का कहना है कि जब उन्हें अंजली के भाई कमलेश का फोन आया और उसने सारी घटना बताई तो उन्होंने तुरंत दिलीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें