फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जबरन कार में बैठाया, गहने लूटे

Wed, 10 Sep 2014 12:26 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने सोमवार देर शाम एक महिला को जबरन कार में बैठा लिया और बाद में सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके गहने लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाना शहर जगाधरी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला के बयान पर कार सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में गांव कैत निवासी नथिया देवी ने बताया कि वह किसी काम से बाजार में आई थी। देर शाम घर वापस लौटते समय वह जगाधरी रोड पर एलएमएल शोरूम के बाहर वाहन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


तभी कार में अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और उसे गांव में छोड़ने की बात कही। मगर उसने कार में बैठने से मना कर दिया, लेकिन आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। आरोपियों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके कानों और गले से सोने के आभूषण लूट लिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। उसने घर पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन महिला को थाना शहर जगाधरी लेकर पहुंचे। पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें