फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 55 वर्षीय महिला की मौत, ट्राइसिटी में मिले 64 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। चंडीगढ़ में शनिवार को जहां कोरोना संक्रमित एक और मरीज ने दम तोड़ दिया, वहीं ट्राइसिटी में 64 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मचा रहा। चंडीगढ़ में 31, मोहाली में 21 और पंचकूला में 12 नए मरीज मिले। वहीं, मोहाली के एक निजी अस्पताल में सात केस मिलने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने से प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के रामदरबार निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को पेट दर्द की शिकायत पर 16 जुलाई को गंभीर स्थिति में जीएमसीएच-32 लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद महिला के सैंपल को कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया। 17 जुलाई को आई रिपोर्ट में महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने शनिवार को कोरोना से महिला की मौत की पुष्टि की। महिला की कुछ साल पहले पेट की सर्जरी हुई थी। बता दें कि इससे पहले 14 जुलाई को एक और 15 जुलाई को दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान जा चुकी है। महज तीन दिनों में चार मौतें होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।
उधर, शहर में शनिवार को कोरोना के 31 नए मरीज भी सामने आए। इसके बाद पॉजिटिव केस की संख्या 691 हो गई है। वहीं अभी 56 संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है। शनिवार को जिन लोगों में कोरोना पुष्टि हुई उनमें मनीमाजरा का 58 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-25 की 55 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय बच्ची और 13 वर्षीय किशोर, सेक्टर-37 निवासी पीजीआई के दो स्टाफ क्रमश: 42 साल और 58 साल के दो पुरुषों के अलावा सेक्टर-29 के एक ही परिवार के छह सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें 45, 26, 22 और 60 साल के चार पुरुष और 45 व 55 साल की दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-44 में 11 वर्षीय बच्ची, सेक्टर-32 में 18 और 21 साल की दो युवतियां व 18 वर्षीय युवक और 40 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रामदरबार में जिस 55 साल की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसकी 16 जुलाई को मौत हो चुकी है।
धनास में 37 साल के पुरुष, रामदरबार में 40 साल और 68 साल की महिला, सेक्टर-35 में 69 साल के वृद्ध, सेक्टर 41 में 36 साल के पुरुष, सेक्टर 33 में 52 साल के पुरुष, सेक्टर-27 में एक ही परिवार में 22 वर्षीय पुरुष, 62 वर्षीय वृद्ध व एक वर्षीय बच्ची में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं दड़वा में 68 वर्षीय पुरुष, धनास में 50 वर्षीय महिला, पीजीआई में 64 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-41 में 59 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीजीआई, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज व सूद धर्मशाला में भर्ती कोरोना के 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अब तक कोरोना से इनकी गई जान
- सेक्टर-18 निवासी 83 वर्षीय वृद्धा
- हल्लोमाजरा निवासी 35 वर्षीय युवक
- बापूधाम निवासी 45 वर्षीय पुरुष
- डड्डूमाजरा निवासी 3 दिन की बच्ची
- सेक्टर-30 की 80 वर्षीय वृद्धा
- बापूधाम निवासी 60 वर्षीय वृद्ध
- सेक्टर-16 निवासी 80 साल का वृद्ध
- सेक्टर 52 निवासी 40 वर्षीय पुरुष
- धनास निवासी 50 वर्षीय पुरुष
- सेक्टर 46डी निवासी 52 वर्षीय महिला
- सेक्टर-19 निवासी 78 वर्षीय वृद्ध
-रामदरबार निवासी 55 वर्षीय महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें