फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां को ले जाते समय कार पलटी, महिला की मौत, पीछा कर रहे परिजन ने युवक को पकड़ा

Wed, 22 Jan 2020 01:01 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/ जलालाबाद (पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटी पड़ी कार। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अबोहर के एक गांव से तीन बच्चों की मां को भगाकर ले जा रहे व्यक्ति की तेज रफ्तार कर खेतों में पलट गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। पीछा कर रहे मृतका के परिजनों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना बैरोके पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक महिला विवाह करीब 15 वर्ष पहले हुआ था और उसके दो लड़कियां व एक लड़का है। मंगलवार को एक गांव निवासी व्यक्ति महिला को अपनी स्विफ्ट कार में बैठाकर ले जा रहा था। इसका पता चलते ही महिला के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसका पीछा करते हुए कार चालक को चारों ओर से घेरने का प्रयास किया। 

पकड़े जाने के भय से युवक कार भगाने लगा। गति अधिक होने के कारण कार बेकाबू होकर खेतों में पलट गई। हादसे में गंभीर चोटें आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। पीछा कर रहे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को काबू कर लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि युवक पिछले करीब एक वर्ष से महिला के घर आता-जाता था। जिसका पता चलने पर महिला के परिजनों ने उसे घर न आने की चेतावनी दी। परिवार वालों की बात को अनदेखा करते हुए इन दोनों का आपस में मिलना-जुलना जारी रहा। आज युवक  महिला को कार में बैठाकर भाग रहा था। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें