फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39/40 की डिवाइडिंग रोड पर सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने घायल महिला को पीजीआई पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जोन्स चोपड़ा ने बताया कि वह सेक्टर-38 निवासी हैं। बीते 29 अक्तूबर को किसी काम से जा रहे थे। सेक्टर-39/40 की डिवाइडिंग रोड के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस बीच महिला सड़क पार कर रही थी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गई। पुलिस घायल महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें