फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: पाकिस्तान से आए हिंदू जत्थे में जन्मे बेटे की एक दिन बाद मौत, परिवार ने नाम रखा था बॉर्डर-2

Tue, 24 Jan 2023 08:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पाकिस्तान से आए हिंदू जत्थे में शामिल महिला के बच्चे की जन्म के एक दिन बाद मौत हो गई। अमृतसर के कब्रिस्तान में बच्चे को दफनाया गया है, डॉ. राजू चौहान का कहना है कि मां स्वस्थ है, उसे बुधवार को छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी हिंदू महिला ने भारत में बेटे को दिया जन्म। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से भारत में तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए आए हिंदू जत्थे में शामिल महिला ने अमृतसर के सिविल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के एक दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। दोपहर बाद बच्चे को अमृतसर में कब्रिस्तान में दफनाया गया है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. राजू चौहान का कहना है कि मां स्वस्थ है, उसे बुधवार को छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन


मृतक बच्चे के पिता कैलाश ने बताया कि वह पाकिस्तान से भारत आए हैं। उनकी पत्नी डेला की हालत सोमवार को अचानक खराब हो गई। सिविल अस्पताल में उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। उन्हें पता चला कि पाकिस्तान से आई महिला ने अटारी बॉर्डर के पास बच्चे को जन्म दिया था। उसका नाम बॉर्डर रखा गया था। उसकी पत्नी ने भी बॉर्डर पर स्थित जिले अमृतसर में बच्चे को जन्म दिया था। इसलिए वह भी अपने बच्चे का नाम बॉर्डर-2 या फिर मिलता-जुलता रखने वाले थे।

डॉक्टर चिंकी ठकुराल ने बताया कि जिस समय डेला अस्पताल पहुंची थीं वह एडवांस स्टेज पर थी। बच्चे का सिर बच्चादानी के मुंह के पास आ चुका था। बच्चे का काफी अधिक इंफेक्शन हो गया था। इस कारण उसकी मौत हुई है। मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें