फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी बुजुर्ग महिला, पंजाब पुलिस पर लगाए ये आरोप

Thu, 15 Oct 2020 12:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ी बुजुर्ग महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग महिला पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। अमलोह रोड पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला बार-बार कह रही थी कि पुलिस ने उसके बेटे और उसके साथ बहुत धक्केशाही की है, उसे इंसाफ न मिला तो वह आग लगाकर नीचे छलांग लगा देगी। मामले का पता चलने पर एसपी तरुण आनंद, डीएसपी राजन परमिंदर, नायब तहसीलदार विश्वजीत सिंह मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे बाद महिला को नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन


पानी की टंकी पर चढ़ी खन्ना निवासी बुजुर्ग महिला हैप्पी ने रोते हुए बताया कि उसका बेटा जेल में है। बुधवार की सुबह पुलिस की टीम उसके घर आई और घर से बुलेट मोटरसाइकिल ले आई, उसके घर की तलाशी ली गई। उसने बताया कि एक साल पहले उसके बेटे को किसी मामले में पुलिस ने उठा लिया था, जबरदस्ती बेटे पर केस दर्ज किए जाते हैं। सुबह पुलिस ने घर में आकर मारपीट की। 

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस मुलाजिम 50000 रुपये मांग रहा है, मुलाजिम कह रहा है कि पैसे देने पर उसके बेटे को जेल से बाहर निकाला जाएगा। महिला ने बताया कि एक लड़ाई के मामले में कुछ दिन पहले उससे पैसे लेकर फैसला लेने की बात कही गई। उसने कहा कि उसके साथ धक्केशाही हो रही है। अगर इंसाफ न मिला तो वह थाने में आत्महत्या कर लेगी। इस संबंध में डीएसपी राजन परमिंदर सिंह ने कहा कि महिला को समझाकर टंकी से नीचे उतारा गया है। महिला को दफ्तर बुलाया है, जो भी उसकी शिकायत है, उस पर जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें