फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा में दर्दनाक हादसा: चलती कार में लगी आग, विवाहिता जिंदा जली, बच्चा-पति और सास झुलसे

Wed, 24 May 2023 01:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पुलिस ने सीमा रानी की लाश को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस चौकी रामदिते वाला के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात वाहन सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में जली कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा से झुनीर की ओर आ रही आल्टो कार में अचानक आग लग गई। इसमें कार सवार विवाहिता की मौत हो गई जबकि उसका पति, एक साल का बच्चा और सास झुलस गए। सभी को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।

विज्ञापन


रात 11 बजे के करीब मानसा से झुनीर की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर सीमा रानी पत्नी तरुण तायल जिंदा जल गई जबकि उसका बेटा संचित तायल, पति वरुण तायल, सास दर्शना रानी झुलस गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

सिविल अस्पताल से दर्शना रानी की हालत गंभीर देखते उसे अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं महिला के पति व बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने सीमा रानी की लाश को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस चौकी रामदिते वाला के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात वाहन सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चलती कार में आग लगी, मची अफरा-तफरी
जालंधर में लुधियाना-जालंधर हाईवे पर फगवाड़ा के पास चाचोकी में एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कार सवार परिवार इस घटना में बाल-बाल बच गया। गाड़ी मालिक लखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी ऑल्टो कार में लुधियाना से टांडा की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में गाड़ी एकदम से गर्म होने लगी। गर्म होने का कारण समझ नहीं आया। कार में जलने की बदबू भी आ रही थी। लखबिंदर ने बताया कि कार में आग लगते ही उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। फगवाड़ा फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्होंने पानी की बौछार फेंककर आग को शांत किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें