फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पहचानपत्र सूचना आयुक्त कार्यालय में घुसने पर महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-8 स्थित हरियाणा सूचना आयुक्त कार्यालय में बिना पहचान पत्र घुसने और हवलदार से बदसलूकी के मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झज्जर निवासी प्रीति जाखड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव व सेवानिवृत्त आईएएस विजयवर्धन वर्तमान में सेक्टर-8 स्थित हरियाणा सूचना आयुक्त कार्यालय के मुख्य सूचना आयुक्त हैं। विजयवर्धन के सुरक्षाकर्मी सुखबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि एक महिला सूचना आयुक्त के कार्यालय में बिना पहचानपत्र घुस रही थी। जब उसे रोकना चाहा तो वह जबरन घुस गई और हवलदार की वर्दी खींच डाली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक इस महिला को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि विजयवर्धन हरियाणा के मुख्य सचिव थे तब भी महिला सेक्टर-7 स्थित उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें