फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में हाईकोर्ट की महिला एडवोकेट की मौत

Sat, 04 Oct 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट पर स्कूटर पर जा रही पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की एडवोकेट महिला को दूसरी तरफ से आ रहे स्कूटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर में महिला एडवोकेट के गंभीर घायल होने पर उसको पीजीआई भर्ती करवाया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान शनिवार तड़के 4 बजे उसकी मौत हो गई। एडवोकेट की पहचान पंचकूला एमडीसी की रहने वाली उर्मिला (40) के रूप में हुई है।

घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है, जब एडवोकेट उर्मिला अपने एक्टिवा स्कूटर से पीरबाबा की तरफ से आते हुए फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट से मनीमाजरा की तरफ जाने लगी, तो हाउसिंग बोर्ड चौराहे की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार युवक ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर में उर्मिला की टांगे टूटने के साथ उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उर्मिला को उठाकर पीजीआई भर्ती करवा। वहीं इस टक्कर में स्कूटर चालक सोनू को भी चोटें आई हैं। जिसका इलाज मनीमाजरा के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एसआई राजवीर सिंह ने बताया कि सोनू निवासी मोरीगेट मनीमाजरा के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई  है। सोनू के अस्पताल के छुट्टी ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें