फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारनामाः चंडीगढ़ पुलिस कर्मी ने एक्टिवा सवार को थमा दिया विदाउट सीट बेल्ट का चालान

Fri, 03 May 2019 02:45 PM IST
खुशबू गोयल अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस इन दिनों चालान काटने में इतना अधिक तेजी दिखा रही है कि दोपहिया वाहन चालकों के चालान भी विदाउट सीट बेल्ट के करने लगी है। पुलिस ने ऐसा ही एक कारनामा 29 अप्रैल को उस समय किया जब सेक्टर-22 के एक कारोबारी रमेश कुमार एक्टिवा पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन


29 अप्रैल की शाम करीब छह बजे सेक्टर-22सी स्थित कोयला डिपो के पास कुछ पुलिसकर्मी नाका लगाकर मुस्तैद थे। रमेश दुकान से अपनी एक्टिवा (सीएच04-2180) पर सवार होकर निकले ही थे कि नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो एक्टिवा चालक ने बताया कि वह सेक्टर-22 निवासी एवं कारोबारी 61 वर्षीय रमेश हैं।

पुलिसकर्मी पूछताछ करते रहे, लेकिन उसी बीच एक पुलिसकर्मी ने एक्टिवा सवार रमेश का विदाउट सीट बेल्ट का चालान काटकर उन्हें थमा दिया। रमेश ने बताया कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि इस चालान का भुगतान वे कैसे करें क्योंकि चालान एक्टिवा (सीएच04-2180) का किया गया है और चालान स्लिप पर वायलेशन सीट बेल्ट नहीं पहनने की लगाई है।
विज्ञापन


रमेश इन दिनों उनका चालान करने वाले पुलिसकर्मी को खोज रहे हैं, ताकि चालान के भुगतान की प्रक्रिया को समझ सकें। चालान करने वाले पुलिसकर्मी ने चालान स्लिप पर अपना पूरा नाम तक नहीं लिखा है। इस कारण रमेश को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें