फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जेल की चारदीवारी में बुनी जा रही उम्मीद, सुई-धागे से लेकर मोम तक में ढल रहा हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार इम्ब्रायडरी वाले परिधान और डिजाइनर कैंडल तैयार, गवर्नर हाउस से मिला 10 क्विंटल मिठाई का ऑर्डर पूरा करने
विज्ञापन

वीणा तिवारी
चंडीगढ़। दिवाली पर बुड़ैल जेल में भी त्योहार की रौनक है। यहां कैदी मिठाइयां बनाने के साथ डिजाइनर कैंडल और कढ़ाई वाले परिधान तैयार कर रहे हैं। इस बार पहली बार इम्ब्रायडरी वर्क के तहत कपड़ों पर आकर्षक डिजाइन बनाए जा रहे हैं। मिठाइयों की मांग बढ़ने से कैदी अतिरिक्त समय तक काम कर रहे हैं। अकेले गवर्नर हाउस से 10 क्विंटल मिठाई का ऑर्डर मिला है। जेल में राधा (बदला हुआ नाम) कढ़ाई का हुनर सीखकर रोजगार की उम्मीद संजो रही है। वहीं, मोहन (बदला हुआ नाम) रंगीन मोम से डिजाइनर कैंडल बना रहा है। दीपक (बदला हुआ नाम) अपनी टोली के साथ मिठाइयों के ऑर्डर पूरे करने में जुटा है।
विज्ञापन


हुनर से समाज की मुख्यधारा में लौटने का प्रयास
जेल को अब सुधारगृह कहा जाता है। प्रयास है कि कैदियों को ऐसे हुनर सिखाए जाएं, जिनसे वे रिहा होने के बाद स्वावलंबी बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उनके अनुसार, कैदियों के हाथों से तैयार मिठाइयों, मोमबत्तियों और कढ़ाई वाले कपड़ों को लोग पसंद कर रहे हैं।- आईजी जेल पुष्पेंद्र कुमार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें