फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! बदल रहा है मौसम, बचकर रहें

Wed, 27 Nov 2013 03:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड शुरू हो गई है। कभी भी कड़ाके वाली ठंड की दस्तक हो सकती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक तापमान में थोड़ी-थोड़ी गिरावट जारी रहेगी। यानी दिसंबर के पहले हफ्ते तक कोहरा नहीं होगा।
विज्ञापन


संभावना है कि सुबह और रात के वक्त हल्का-हल्का कोहरा छा सकता है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह से घना कोहरा शुरू होने का अनुमान है।

दिल्ली मौसम विज्ञान की वेबसाइट में दिए विवरण के मुताबिक घना कोहरे की शुरुआत तीसरे हफ्ते से होगी और यह जनवरी के दूसरे हफ्ते तक जारी रहेगा।

तापमान में गिरावट जारी रहेगी
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट जारी रहेगा। हफ्ते बाद दिन के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ का कुछ असर है, लेकिन यह मामूली है।
विज्ञापन


एक हफ्ते तक आसमान साफ रहेगा  
मौसम विभाग के मुताबिक एक हफ्ते मौसम में कोई खास अंतर नहीं दिखने वालाञ इस हफ्ते आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। एक से दो डिग्री तापमान में गिरावट आ सकती है। बताया जा रहा है कि लगातार आ रहे चक्रवात से भी मौसम और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें